Advertisement

हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से एक ही गांव के तीन किशोर झुलसे बिजली विभाग की लापरवाही ग्रामीणों भारी आक्रोश।

रिपोर्टर नाजिम अली

हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से एक ही गांव के तीन किशोर झुलसे बिजली विभाग की लापरवाही ग्रामीणों भारी आक्रोश।

मुरादाबाद |थाना मैनाठेर के क्षेत्र ग्राम गुरेर में रविवार देर शाम को करंट की चपेट में आने से तीन किशोर झुलस गए। ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

तीनों किशोर बुरी तरह से झुलस गए। हादसे की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तीनों किशोरों को डींगरपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों लाइनों का करंट एक होने से घरों में रखे टीवी, फ्रिज, इनवर्टर, आदि बिजली के उपकरण जल गए। बताया जा रहा है की मस्जिद में भी लगभग पचास हजार का सामान जल गया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि साकिब पुत्र कल्लू उम्र 13 वर्ष की हालत गंभीर है । जिसका इलाज TMU हॉस्पिटल ICU बोर्ड में चल रहा है । जबकि मोहम्मद सुवहान पुत्र शाकिर उम्र 10 वर्ष और औरंगज़ेब पुत्र इमरान उम्र 12 वर्ष तीनों बच्चे कल्लु की छत पर खड़े हुए थे। मकान में दो मंजिला मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। मकान की छत से बिजली लाइन गुजर रही है। अचानक बिजली की लाइन पर कबूतर आकर बैठ गया। इस दौरान शाकिव डंडा हाथ में लेकर कबूतर को उड़ाने लगा। अचानक डंडा तार से टच हो गया जिससे कि लकड़ी के डंडे में करंट दौड़ गया और शाकिब करंट की चपेट में आ गया। पास में खड़े औरंगज़ेब सुवहान ने बचाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। यह देखकर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और करंट से झुलस कर घायल हो गए। तीनों बच्चों को डींगरपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए लें गए। औरंगजेब और सुवहान को प्राथमिक उपचार के बाद घर लाया गया । लेकिन शाकिब की हालत को गंभीर देखते हुए परिजन उसे मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर उसका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अचानक गांव से गुजर रही मुरादाबाद संभल लाइन गांव की ही लाइन से टच हो गई और दोनों लाइनों का करंट एक होने से घरों में रखे टीवी, फ्रिज, इनवर्टर, आदि बिजली के उपकरण जल गए। बताया जा रहा है की मस्जिद में भी लगभग पचास हजार का सामान जल गया। इस घटना को लेकर गांव के लोगों में बिजली विभाग के विरुद्ध आक्रोश भी है।

बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही आई सामने


हाई टेंशन लाइन ग्रामीणों के मकानों की छतों के ऊपर से गुजर रही है । जिसे आए दिन खतरा बना रहता है । ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले भी हाई टेंशन लाइन का एक तार टूट गया था जिसे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बिजली टावर से लपेट दिया था और हादसा होते-होते बचा था कई बार अधिकारियों से शिकायत करने पर भी अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!