Advertisement

“सावन में देवघर कैसे पहुंचे भक्त, नहीं है व्यवस्थित विकल्प”?

गङ्गेश कुमार पाण्डेय
13/07/2025
(ब्यूरोचीफ) सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

“सावन में देवघर कैसे पहुंचे भक्त, नहीं है व्यवस्थित विकल्प”?

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर:
सावन माह में देवघर जाने के लिए सिर्फ एक ट्रेन होने से श्रद्धालुओं को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। मजबूरी में उन्हें आसपास के जिलों से ट्रेन पकड़नी पड़ रही है। मौजूदा समय में फरक्का एक्सप्रेस ही एक ट्रेन है, जिसकी सभी श्रेणियों में टिकट की लंबी वेटिंग है।
फरक्का एक्सप्रेस में 12 जुलाई को क्लास-2 में 9, क्लास-3 में 27 व स्लीपर में 35 वेटिंग है। इसके अलावा 14 जुलाई को क्लास-2 में आरएसी-17, क्लास-3 में 14 व स्लीपर में 30 वेटिंग है। 17 जुलाई को 9 सीट खाली, क्लास-3 में आरएसी-12 व स्लीपर में 2 वेटिंग है। 19 जुलाई को क्लास-2 में 9 सीट खाली, क्लास-3 में आरएसी-1 व स्लीपर में आरएसी 23 है। 19,21 व 24 जुलाई क्लास-2 व क्लास-3 में ताे जगह है, लेकिन स्लीपर में वेटिंग है। ट्रेन सुल्तानपुर से गुजरती है।
हालांकि अकाल तख्त एक्सप्रेस भी है, जो जसीडीह तक ही जाती है। मजबूरी में श्रद्धालु इसमें सफर करते हैं। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि सावन में देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं की वजह से ट्रेन में भीड़ बढ़ जाती है।
सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!