Advertisement

उन्नाव में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार 25 वर्षीय करन उर्फ छोटू को पुलिस ने हिलौली तिराहे से पकड़ा

सत्यार्थ न्यूज वरिष्ठ पत्रकार हरिकृष्ण शुक्ल उन्नाव उत्तर प्रदेश

उन्नाव में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार 25 वर्षीय करन उर्फ छोटू को पुलिस ने हिलौली तिराहे से पकड़ा

उन्नाव:-उन्नाव पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

मौरावां थाने में 19 मई 2025 को मुकदमा संख्या 291/2025 दर्ज किया गया था। जांच के दौरान इस मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। आरोपी की पहचान करन उर्फ छोटू के रूप में हुई है। वह ईदा खेड़ा मजरा पारा का रहने वाला है।

12 जुलाई 2025 को मुखबिर की सूचना पर मौरावां पुलिस ने आरोपी को हिलौली तिराहा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी में उप-निरीक्षक रामेश्वर सिंह और हेड कांस्टेबल रविंद्र सिंह की टीम शामिल थी। आरोपी करन की उम्र 25 वर्ष है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!