उन्नाव में अभ्युदय योजना का नया सत्र शुरू
सत्यार्थ न्यूज वरिष्ठ पत्रकार हरिकृष्ण शुक्ल उन्नाव उत्तर प्रदेश

नीट में चयनित 5 छात्रों को मिला सम्मान, जिलाधिकारी ने दिए प्रशस्ति पत्र
उन्नाव:-उन्नाव के स्काउट भवन स्थित सेंटर पर मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के नए सत्र 2025-26 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी कृति राज मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने नीट 2024-25 में चयनित हुए अभ्युदय योजना के 5 छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को आगामी सत्र की शुभकामनाएं दीं और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। मुख्य विकास अधिकारी कृति राज ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडे, जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति चंद्र और आस्था सिन्हा उपस्थित थे। डीएसएन पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर राजेश श्रीवास्तव, कोर्स कॉर्डिनेटर पीयूष श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। इसके अलावा विषय विशेषज्ञ ज्योत्स्ना श्रीवास्तव, शुभम सिंह, आकाश तिवारी, गौरव, सुधाकर अवस्थी, अंजली और अनन्य शुक्ला भी कार्यक्रम में शामिल हुए।


















Leave a Reply