Advertisement

 एक दिवसीय सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का सफल आयोजन

 एक दिवसीय सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का सफल आयोजन

विदिशा जिला ब्यूरो संजीव शर्मा

इस दौरान 150 में से 90 शिकायतों का किया गया तत्काल निराकरण
पुलिस अधीक्षक ने स्वयं जनता की शिकायतों को सुना और त्वरित कार्रवाई करने का दिया भरोसा

विदिशा आज दिनांक 11.07.2025 को जिला मुख्यालय, सामुदायिक भवन, पुलिस लाइन, विदिशा में पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में एक दिवसीय सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जनता की शिकायतें सुनकर उनका त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान करना रहा। इस आयोजित शिविर में 30 जून 2025 की स्थिति में लंबित शिकायतों का शीघ्र समाधान किया गया।
शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 150 आवेदकों की शिकायतें सुनी गईं, जिनमें से 90 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष प्रकरणों पर भी त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने स्वयं फरियादियों से चर्चा कर समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों को निष्पक्ष और वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह, सिरोंज एसडीओपी श्री उमेश तिवारी, लटेरी एसडीओपी श्री अमरेश बोहरे, बासौदा एसडीओपी सुश्री शिखा भल्लावी, कुरवाई एसडीओपी सुश्री रोशनी सिंह ठाकुर सहित सभी थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह शिविर जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायक सिद्ध हुआ। विदिशा पुलिस आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और उनके त्वरित निवारण के लिए सदैव तत्पर है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!