गङ्गेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरोचीफ) सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश
“वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर महिलाओं ने किया हमला उप निरीक्षक व सिपाही हुआ घायल“
(सुलतानपुर से बड़ी खबर)

सत्यार्थ न्यूज़ सुल्तानपुर:(ब्रेकिंग न्यूज़)
।गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सुदनापुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर महिलाओं ने हमला बोल दिया। इस हमले में एक उपनिरीक्षक और एक सिपाही चोटिल हो गए।हैरत की बात यह रही कि सिपाहियों के हाथों पर महिलाओं के दांत के गहरे निशान पाए गए हैं। घटना के तुरंत बाद गोसाईगंज थाना प्रभारी राम आशीष उपाध्याय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन चलाया गया।पुलिस ने मौके से कई महिलाओं समेत अराजक तत्वों को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

















Leave a Reply