सत्यार्थ न्यूज वरिष्ठ पत्रकार हरिकृष्ण शुक्ल उन्नाव उत्तर प्रदेश
एयर फोर्स नौकरी के नाम पर साइबर फ्रॉड का शिकार हुआ व्यक्ति 1.70 लाख रुपये में से 70 हजार रुपये की राशि पुलिस ने कराई वापस

उन्नाव:-उन्नाव पुलिस ने साइबर फ्रॉड के एक मामले में पीड़ित को राहत पहुंचाई है। पुलिस लाइन थाना कोतवाली सदर के निवासी अशोक कुमार ने 2 जनवरी 2025 को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि एयर फोर्स में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे फरवरी से मार्च 2025 के बीच फोन-पे ऐप के जरिए 1.70 लाख रुपये ठगे गए।
थाना कोतवाली सदर की साइबर टीम ने इस मामले में त्वरित कार्रवाही की। टीम के प्रयासों से 11 जुलाई 2025 को पीड़ित के खाते में 70 हजार रुपये वापस कराए गए। यह कार्रवाही पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में की गई।
इस मामले में कार्रवाही करने वाली साइबर टीम में अपराध निरीक्षक राजेश कुमार, वरिष्ठ उप निरीक्षक बृजेश कुमार यादव और महिला आरक्षी सोनिया शर्मा शामिल थे। पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रखे हुए है।
















Leave a Reply