सत्यार्थ न्यूज वरिष्ठ पत्रकार हरिकृष्ण शुक्ल उन्नाव उत्तर प्रदेश
पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने दबोचा उन्नाव में टेढ़ा चौराहे से आरोपी मनीष गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश

उन्नाव:-उन्नाव पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
थाना बारासगवर पुलिस ने 11 जुलाई 2025 को एक सफलता हासिल की। वरिष्ठ उप-निरीक्षक राममोहन सिंह और कांस्टेबल फिरदौश अख्तर की टीम ने आरोपी मनीष को टेढ़ा चौराहे से गिरफ्तार किया। मनीष अचलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रीकला का रहने वाला है।
आरोपी के खिलाफ थाना बारासगवर में मुकदमा संख्या 114/2025 दर्ज है। उस पर धारा 69/351(2) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

















Leave a Reply