एसपी उन्नाव ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी
पुलिस लाइन में नवनिर्मित भवन समेत विभिन्न सुविधाओं का किया निरीक्षण
सत्यार्थ न्यूज वरिष्ठ पत्रकार हरिकृष्ण शुक्ल उन्नाव उत्तर प्रदेश

उन्नाव:-उन्नाव के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने 11 जुलाई 2025 को शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस परेड में पुलिस लाइन का बल, विभिन्न कार्यालयों व थानों के पुलिसकर्मी और रिक्रूट आरक्षी शामिल हुए।
परेड के बाद एसपी ने पुलिस लाइन परिसर का दौरा किया। उन्होंने पुलिस लाइन ग्राउंड, नवनिर्मित भवन, बैरिक और क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण किया। साथ ही भोजनालय, परिवहन शाखा, पीआरवी वाहन और गार्ड रजिस्टर की जांच की। पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति भी देखी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी लाइन प्रदीप कुमार मौर्य, क्षेत्राधिकारी सफीपुर मधुपनाथ मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन अब्दुल रशीद और अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


















Leave a Reply