भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित की गयी जागरूकता कार्यशाला- निबंध प्रतियोगिता
मध्य प्रदेश गुना गुना रिपोर्टर अभिषेक शर्मा।

जिले में बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान चलाया जा रहा है। अभियान अंतर्गत आज अब्दुल गफ्फार जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुना में जागरूकता कार्यशाला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। गिरिजा जाटव प्रशासक वन स्टॉप सेन्टर द्वारा बताया गया कि बाल भिक्षावृत्ति एक अपराध है, जिसमें भिक्षा लेना व भिक्षा देना दोनों अपराध है। बाल अधिनियम 1960 की धारा 42 के अनुसार जो कोई भी किसी बच्चे को भिक्षावृत्ति के लिए प्रेरित करता हैं, उसे 07 से 10 वर्ष तक की कैद एवं 05 लाख तक का जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है।

श्री विजय साहू महिला एवं बाल विकास द्वारा बच्चों को बताया कि बाल भिक्षावृत्ति एवं बच्चों से संबंधित समस्याओं की जानकारी चाईल्ड हेल्पलाईन नम्बर 1098 पर सूचना देकर विभाग को अवगत करा सकते हैं। भिक्षावृत्ति रोकथाम के लिये शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुना में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। निबंध प्रतियोगिता में पार्थ शर्मा ने प्रथम, सृष्टि देशमुख ने द्वितीय एवं हिमान्शु शिवहरे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हे शील्ड प्रदान कर पुरूस्कृत किया गया। उक्त कार्यशाला में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य श्री एच.एन. जाटव एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।- मध्य प्रदेश गुना गुना रिपोर्टर अभिषेक शर्मा

















Leave a Reply