सौरभ कुमार जिला रिपोर्टर लखीमपुर खेरी उत्तर प्रदेश
आगामी लोकसभा चुनाव व त्योहारों के दृष्टिगत जनपद खीरी पुलिस द्वारा अर्द्धसैनिक बलों के साथ संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव व त्योहारों को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु जनपद खीरी पुलिस पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है जिसके लिए जनपद खीरी के विभिन्न थानों द्वारा नियमित रूप से संवेदनशील ग्रामों, कस्बों एवं वल्नरेबल मतदान केंद्रों में पैदल गस्त/एरिया डोमिनेशन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 15.03.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी महोदय द्वारा क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी महोदय, प्रभारी निरीक्षक थाना मोहम्मदी, अर्ध सैनिक बल व पुलिस की संयुक्त टीम के साथ कस्बा मोहम्मदी में फ्लैग मार्च किया गया।















Leave a Reply