रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा
जिला मैनपुरी
स्थान कुरावली

मैनपुरी।कुरावली/ बीते दिन हुए विवाद में समलित पांच नामजदों को कुरावली पुलिस ने गिरफ्तार कर संगीन धाराओं में न्यायालय में किया पेश। पुराने विवाद के चलते दुकान पर बैठे व्यक्ति पर गांव के ही 8 लोगो ने कर दिया था हमला।मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र नगला देशी में आठ दबंगों धीरेन्द्र, रघुवीर पुत्रगण भूमिराज, भूमिराज पुत्र सौदान सिंह, और ब्रेशम सिंह, नेम सिंह पुत्रगण मुंशी लाल, सचिन, सौरभ पुत्रगण ब्रेशम सिंह, मनोज पुत्र नेम सिंह ने एक राय हो कर पुरानी रंजिश के चलते जगवीर को उसकी ही दुकान के सामने घेर लिया और लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिसके बाद दबंग अवैध असलाह निकाल लाए और फायर करते हुए जान से मरने की कोशिश की। जिसमे वादी बाल बाल बचा। मामले की शिकायत जगवीर ने बीते दिन थाना कुरावली में की। जिसका संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी मोहर सिंह ने जांच करते हुए छापामारी शुरू कर पांच अभियुक्त सचिन, रघुवीर, मानेश, नेम सिंह और भूमिराज को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त अवैध असलाह 315 बोर एक खोका एक कारतूस अभियुक्त सचिन से बरामत किया और लिखा पड़ी कर कुरावली पुलिस ने पाचो को न्यायालय पेश किया।

















Leave a Reply