Advertisement

पुरवा के ऋषिकुल विद्यापीठ में एआरटीओ ने छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पुरवा के ऋषिकुल विद्यापीठ में एआरटीओ ने छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सत्यार्थ न्यूज वरिष्ठ पत्रकार हरिकृष्ण शुक्ल

उन्नाव उत्तर प्रदेश

परिवहन विभाग उ.प्र द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत ऋषिकुल विद्यापीठ इं का पुरवा में एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम में संयोजक स्वंयवर राजपूत ,व प्रधानाचार्य अवलेश सिंह प्रबंधक नरेन्द्र भदौरिया जी व आर टी ओ परिवर्तन संजीव कुमार सिंह ने लगाए पेड़,
पुरवा -उन्नाव:-उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के तहत सोमवार को पुरवा स्थित ऋषिकुल विद्यापीठ इंटर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) संजीव कुमार सिंह ने विद्यालय में पौधरोपण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण और पेड़-पौधों की सुरक्षा के लिए प्रेरित किया। साथ ही सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन का महत्व भी समझाया।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक नरेंद्र भदौरिया और प्रधानाचार्य अवलेश सिंह ने एआरटीओ संजीव कुमार सिंह को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक स्वयंवर राजपूत ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर कमलेश कुमार, सतीश कुशवाहा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!