Advertisement

बेवर रोड स्थित एक ढाबे के नजदीक मूर्छित पड़े युवक पुलिस में स्थानीय चिकित्सालय मैं भर्ती कराया डॉक्टर ने देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया

 

नेत्रपालश्रीवास्तव जिला संवाददाता मैनपुरी

बेवर रोड स्थित एक ढाबे के नजदीक मूर्छित पड़े युवक पुलिस में स्थानीय चिकित्सालय मैं भर्ती
कराया डॉक्टर ने देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया

 

जनपद मैनपुरी थाना भोगांव। नगर के बेवर रोड स्थित एक ढावे के नजदीक मूर्छित पड़े एक युवक को पुलिस ने उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शुक्रवार को नगर के बेवर रोड स्थित गंगा ढावा के नजदीक एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना ढावा मालिक द्वारा पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर युवक को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा की गई छानबीन में मृतक की जेब से आधार कार्ड पाया गया। जिस पर उसका नाम सुनील कुमार पुत्र पेशकार निवासी नगला डाल अरहरहर थाना छिबरामऊ जिला कन्नौज पाया गया। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत की जानकारी मिलेगी। उसके बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों द्वारा कोई तहरीर थाना पुलिस को नहीं दी गई है।
वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से भेजे गए मीमो में ग्राम रुई निवासी 26 वर्षीय अवनीश कुमार पुत्र राजाराम की उपचार के दौरान मौत हो गई। सीएचसी से मिली सूचना के अनुसार पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस संबंध में मृतक के परिवार वालों द्वारा कोई भी तहरीर थाना पुलिस को नहीं दी गई है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि युवक के परिजन मौत के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दे पाए हैं। दोनों के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा। एक दिन में दो शव पाए जाने से हड़कंप मच गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!