सत्यार्थ न्यूज वरिष्ठ पत्रकार हरिकृष्ण शुक्ल उन्नाव उत्तर प्रदेश
डीएम-एसपी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

बांगरमऊ तहसील में जनसुनवाई में डीएम एस पी ने सुनी जनसमस्याएं
उन्नाव:-उन्नाव के जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने 5 जुलाई 2025 को बांगरमऊ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार और क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार चौरसिया भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं का समाधान उनकी मुख्य प्राथमिकता है। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पुलिस प्रशासन ने भी जनता की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने का आश्वासन दिया।
इस जनसुनवाई से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के सामने रखने का मौका मिला। अधिकारियों ने सभी शिकायतों के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।


















Leave a Reply