Advertisement

टीकमगढ़ में छत्तीसगढ़ की महिला का खरीद फरोसी का मामला आया सामने

टीकमगढ़ में छत्तीसगढ़ की महिला का खरीद फरोसी का मामला आया सामने

टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया


टीकमगढ़ में महिला की खरीद फरोख का मामला सामने आया है। जहां छत्तीसगढ़ की एक महिला को डेढ़ लाख रुपए में खरीद कर शादी की गई ।अब महिला का पति उस पर दवाव बनाकर देह धंधा करने को मजबूर कर रहा है। जब महिला ने इस मामले का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई ।पीड़ित महिला ने पूरे मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की है। पुलिस ने महिला के साथ मारपीट का मामला तो दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है
VO….01 टीकमगढ़ में अब महिला तस्करी के मामले भी सामने आने लगें है। कोतवाली पहुंची है महिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। एक पीड़ित महिला को गांव के ही उसके रिश्ते के चाचा रामजन्म शर्मा ने सुनील घोष के माध्यम से राजेश घोष को डेढ़ लाख रुपए में बेचा हैं ।

दी भी की थी। शादी के बाद महिला का पति राजेश घोष अब उससे अवैध धंधा करने के लिए दवा बन रहा है। जिस मामले का महिला विरोध कर रही है विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई है। महिला किसी तरह अपने पति से भाग कर टीकमगढ़ रहने लगी। टीकमगढ़ में भी आकर उसके पति ने उसके साथ मारपीट की। जिस मामले की शिकायत पीड़ित महिला ने कोतवाली थाने में की है। पीड़ित महिला का साफ तौर पर कहना है कि उसके गांव की रहने वाली रिश्ते के चाचा रामजन्म शर्मा ने सेराई गांव के रहने वाले सुनील घोष के माध्यम से राजेश घोष को शादी के लिए डेढ़ लाख रुपए में बेचा है।राजेश घोष जबरदस्ती अवैध रूप से धंधा करने पर दबाव बना रहा है और मारपीट भी करता है।
वहीं इस मामले में कोतवाली पुलिस ने राजेश घोष पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है पुलिस का कहना है कि महिला के साथ मारपीट की गई है पहले आरोपी राजेश पर मामला दर्ज किया गया है और महिला की खरीद फरोक के मामले की भी जांच की जाएगी अगर तत्व सामने आएंगे तो उसे मामले में भी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!