Advertisement

टीकमगढ़ ग्राम पंचायत धजरई में पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे

टीकमगढ़ ग्राम पंचायत धजरई में पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे

टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार


टीकमगढ़ के देहात थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत धजरई में बुधवार शाम को पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में हरिदास कुम्हार के अनुसार, उनके भतीजे छोटू कुम्हार से वीरन कुम्हार और भागीरथ कुम्हार विवाद कर रहे थे। जब हरिदास ने बीच-बचाव की कोशिश की तो वीरन और भागीरथ ने गालियां देनी शुरू कर दीं। विवाद बढ़ने पर वीरन ने हरिदास के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे खून निकलने लगा। भागीरथ ने भी लात-घूंसों से मारपीट की।

जब छोटू कुम्हार और अनिकेत कुम्हार हरिदास को बचाने आए, तो वीरन और भागीरथ ने उन पर भी डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों के हाथ-पैर में चोटें आईं।देहात थाना प्रभारी चंद्रकांत यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया गया है। हरिदास की शिकायत पर वीरन और भागीरथ के खिलाफ, तथा वीरन और भागीरथ की शिकायत पर हरिदास, छोटू और अनिकेत के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!