Advertisement

मधुसूदनगढ़ में भोपाल रोड पर दिनदहाड़े कियोस्क संचालक से 3.60 लाख की लूट, पुलिया पर हमला कर बदमाश फरार

मधुसूदनगढ़ में भोपाल रोड पर दिनदहाड़े कियोस्क संचालक से 3.60 लाख की लूट, पुलिया पर हमला कर बदमाश फरार

मध्य प्रदेश गुना रिपोर्टर अभिषेक शर्मा।

जिले के थाना मधुसूदनगढ़ क्षेत्र में बुधवार दोपहर को एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है, जिसमें अज्ञात बदमाशों ने कियोस्क संचालक इंदर सिंह बंजारा पर जानलेवा हमला कर 3.60 लाख की नगदी लूट ली। यह वारदात भोपाल रोड पर ग्राम दिरौली की पुलिया के पास हुई, जहां बदमाशों ने सुनसान स्थान देखकर हमला कर लूट को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदर सिंह बंजारा, जो कि मधुसूदनगढ़ में एसबीआई कियोस्क संचालक हैं, उन्होंने करीब 3:15 बजे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मधुसूदनगढ़ शाखा से 3,60,000 की राशि निकाली थी। वे इस राशि को मोटरसाइकिल के जरिए अपने गांव ले जा रहे थे। जब वे भोपाल रोड पर करीब 8 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम दिरौली की पुलिया के पास पहुंचे, तभी पीछे से तीन अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!