पुलिस ने ट्रैक्टर-चोरी गिरोह के तीसरे सदस्य को किया गिरफ्तार, अब तक 25 लाख का मशरूका बरामद
मध्य प्रदेश गुना रिपोर्टर अभिषेक शर्मा।

पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के निरंतर खुलासे किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कैंट थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी गिरोह के तीसरे सदस्य को गिरफ्तार कर एक और फार्मट्रैक ट्रैक्टर व ट्रॉली बरामद की है। अब तक इस गिरोह से कुल तीन ट्रैक्टर और दो ट्रॉलियां जब्त की जा चुकी हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख है। प्रकरण की शुरुआत 11 जून 2025 को हुई थी, जब ऊमरी रोड नानाखेड़ी क्षेत्र से एक स्वराज 855 ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी हो गई थी। फरियादी टीकाराम राठौर की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केंट थाने में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच में तेजी लाते हुए पुलिस ने 22 जून को दो आरोपियों लालू यादव निवासी ग्राम विलास (कैंट) और सुजान सिंह गुर्जर निवासी पृथ्वीपुरा (जावर, झालावाड़) को गिरफ्तार किया था। इनसे चोरी गया एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा राजस्थान से चुराया गया एक महिंद्रा ट्रेक्टर भी बरामद हुआ था।


















Leave a Reply