Advertisement

तहसील में प्राइवेट कर्मियों से काम कराने पर रोक एसडीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

तहसील में प्राइवेट कर्मियों से काम कराने पर रोक

एसडीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

सत्यार्थ न्यूज वरिष्ठ पत्रकार हरिकृष्ण शुक्ल उन्नाव उत्तर प्रदेश

उन्नाव:-उन्नाव के पुरवा तहसील में प्राइवेट कर्मियों से काम कराने पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। उपजिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव ने मंगलवार को तहसील के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

एसडीएम ने कहा कि तहसील के किसी भी पटल पर प्राइवेट कर्मियों या आपरेटरों से कोई काम नहीं कराया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि नियम का उल्लंघन करने वाले पटल सहायकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम श्रीवास्तव ने बताया कि पहले भी प्राइवेट कर्मियों को हटाया गया था। परंतु शिकायतें मिली थीं कि कुछ पटल सहायक फिर से प्राइवेट कर्मियों से काम करा रहे हैं। इसी कारण यह कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!