Advertisement

कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया सम्मानित

कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश गुना रिपोर्टर अभिषेक शर्मा।

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के नवाचार के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। आज जनसुनवाई कक्ष में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 अभिलाषा श्रीवास्तव, मधुरेश झा एवं अक्षय राठौर एवं तहसील राघौगढ के सहायक ग्रेड-3 संजय राजपूत को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया। उल्लेखनीय हैं कि प्रति माह उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने का नवाचार कलेक्टर द्वारा आरंभ किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर जिले को प्रदेश व देश स्तर पर अग्रणी बनाने का प्रयास करें। – मध्य प्रदेश गुना रिपोर्टर अभिषेक शर्मा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!