Advertisement

विमान क्रैश हादसा : पूर्व सीएम रूपाणी का निधन, 100 शव मिले श्रीडूंगरगढ-बीकानेर कनेक्शन,बीकानेर का युवक भी था सवार, पूर्व सीएम की मृत्यु, हेल्पलाइन नंबर जारी

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता मीडिया प्रभारी

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने एक्स पर यह जानकारी दी। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। जानकारी के मुताबिक हादसे में पूर्व सीएम नहीं बच पाए हैं। अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट क्रेश में श्रीडूंगरगढ़ व बीकानेर कनेक्शन भी आया है। फ्लाइट में बीकानेर निवासी अभिनव पड़िहार पुत्र शिव पड़िहार भी सवार बताये जा रहे थे। पड़िहार श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक किशनाराम नाई की सगे दोहिते थे एवं कुछ महीनों पहले ही लंदन शिफ्ट हुए थे। हादसे में प्लेन में सवार 242 लोगो मे से अधिकांश की मृत्यु के समाचार सामने आ रहे है एवं गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी की मृत्यु होने की खबर आ रही है। विमान में भारत के 169 यात्रियों के साथ ब्रिटेन के 53, पुर्तगाल के 7, कनाडा का 1 यात्री भी सवार बताया जा रहा है। इन 242 यात्रियों के अलावा 12 क्रू मेंबर भी विमान में सवार थे। हादसे के बाद एयर इंडिया ने हेल्पलाइन नम्बर 18005691444 जारी किया है। हादसे की जगह से अब तक 100 शव मिलने की खबर है। ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान डीएनए टेस्ट के बाद ही संभव होगी। प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं। बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर एआई-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1:40 बजे यह क्रैश हो गई। जानकारी के मुताबिक विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!