*जेसीबी के धक्के से पंचायत भवन की दिवाल सहित शौचालय हुआ धराशाई*
*भूमि संरक्षण विभाग द्वारा तालाब खुदाई कर रही जेसीबी ने मारी टक्कर, ग्राम पंचायत भवन रायपुर का मामला*
*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

सोनभद्र विकास खंड नगवां के ग्राम पंचायत रायपुर के पंचायत भवन की दिवाल सहीत शौचालय धराशाही हो गया है भूमि संरक्षण विभाग द्वारा तालाब की खुदाई में लगी जेसीबी मशीन ने धक्का लगने से पंचायत भवन की दिवाल सहित शौचालय भी गिर गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत रायपुर में पंचायत भवन की दिवाल में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा तालाब की खुदाई कार्य में लगी जेसीबी मशीन द्वारा धक्का मारने से दिवाल सहित शौचालय भी धराशाई हो गया है।
कुछ दिन पूर्व ही इसी पंचायत भवन से चोरी की घटना सामने आई थी जिसमे चोरों ने पंचायत भवन का ताला तोड़कर उसमें रखे इन्वर्टर और बैट्री गायब कर दी थी जिसकी सूचना ग्राम प्रधान ने लिखित तहरीर देकर रायपुर थाने में दी थी।
पंचायत भवन की बाउंड्री दिवाल गिर जाने से पंचायत भवन असुरक्षित हो गया है उसमे रखे अन्य सरकारी दस्तावेज, बिजली उपकरण चोरी होने की संभावना बढ़ गई है । इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बुल्लू व ग्राम सचिव राहुल शशांक ने बताया पंचायत भवन के दिवार के साथ साथ शौचालय भी ध्वस्त हो गया है जिसकी जानकारी अपने विभाग में दे दी गई है और बाउंड्री गिराने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी















Leave a Reply