सत्यार्थ न्यूज वरिष्ठ पत्रकार हरिकृष्ण शुक्ल उन्नाव उत्तर प्रदेश
उन्नाव के डीआईओएस कार्यालय में महिला से की गई, अभद्रता
अनामिका अपने पति संदीप के साथ बयान देने डीआईओएस कार्यालय पहुंची ,

उन्नाव में पति के साथ बयान देने पहुंची थी,महिला, करवाई की मांग!
उन्नाव के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चयन में फर्जी दस्तावेजों के मामले ने नया मोड ले लिया है, सिकंदरपुर सरोसी के सन्नी शंकरपुर सराय की अनामिका शर्मा ने जिलाधिकारी से दो माह पूर्व शिकायत की थी!
अनामिका ने आरोप लगाया था कि चयनित उम्मीदवार रेखा देवी ने शैक्षणिक दस्तावेजों में हेराफेरी की है रेखा देवी ने 2002 हाईस्कूल परीक्षा में “रेखा वर्मा” नाम से जन्मतिथि 20/03/1982 दर्ज कराई थी फेल होने के बाद 2015 में दोबारा परीक्षा दी इस बार उन्होंने अपना नाम “रेखा देवी”और जन्मतिथि 20/03/1998 दर्ज कराई है इस प्रकार आयु मानदण्ड में छूट पाकर चयन में अनुचित लाभ प्राप्त किया है!

जिलाधिकारी गौरांग राठी के आदेश पर जिला विद्यायल निरीक्षक एसपी सिंह की अध्यक्षता में जांच समिति बनाई गई मंगलवार को अनामिका अपने पति संदीप के साथ बयान देने डीआईओएस कार्यालय पहुंची , शिकायत कर्ता का आरोप है कि डीआईओएस एसपी सिंह, कर्मचारी रामबिलास और कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें बंद कमरे में बैठाकर अभद्र व्यवहार किया और उन्हें धमकाया भी गया जिसका वीडियो सामने आया है दंपति किसी तरह बंद कमरे से बाहर निकले हैं!
अनामिका ने उच्च अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की है उन्होंने जांच अधिकारियों के खिलाफ करवाई की मांग की है ,पीड़ित पक्ष जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहा है वहीं डीआईओएस एसपी सिंह ने सभी आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया है!


















Leave a Reply