Advertisement

थाना कोतवाली पुलिस का सराहनीय कार्य महिला का गुम हुआ पर्स व मोबाइल (₹25,000) सहित ₹1500 नगदी सुरक्षित लौटाये

थाना कोतवाली पुलिस का सराहनीय कार्य महिला का गुम हुआ पर्स व मोबाइल (₹25,000) सहित ₹1500 नगदी सुरक्षित लौटाये

विदिशा जिला ब्यूरो संजीव शर्मा

सीसीटीवी की मदद से कोतवाली पुलिस को मिली सफलता

विदिशा जिले की कोतवाली पुलिस द्वारा आमजन की सहायता में एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए महिला फरियादिया का गुम हुआ पर्स खोजकर उसमें रखी नगदी व मोबाइल फोन के साथ सुरक्षित रूप से सुपुर्द किया गया।
फरियादिया श्रीमती अंजना बढ़ाने पत्नी श्री विनोद बढ़ाने, उम्र 49 वर्ष, निवासी नीमताल, पैथोलॉजी के सामने, विदिशा, दिनांक 29 मई को अपनी मां के पास माधवगंज जा रही थीं। इसी दौरान नीमताल क्षेत्र में उनकी स्कूटी से उनका पर्स गिर गया।
इस पर्स में ₹1500 नगद राशि एवं एक मोबाइल फोन जिसकी अनुमानित कीमत ₹25,000 थी, रखा हुआ था।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया गया। वीडियो फुटेज व तकनीकी सहायता के माध्यम से सटीक दिशा में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गुम पर्स को उसमें रखी सम्पत्ति सहित खोजकर सुरक्षित बरामद कर लिया।
महिला के सुपुर्द किया गया पर्स व मोबाइल
कोतवाली पुलिस द्वारा तत्परता व संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बरामद पर्स, मोबाइल एवं नगदी को फरियादिया को सौंपा गया, जिन्होंने पुलिस टीम के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।
एसपी श्री काशवानी ने दी बधाई की
इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी द्वारा थाना कोतवाली टीम को बधाई दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह द्वारा भी टीम की त्वरित व सजग कार्रवाई की सराहना की गई।

इस उत्कृष्ट कार्य में निरीक्षक आनंद राज सिंह के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक राजकुमार बघेल, आरक्षक अरविंद पाठक, आरक्षक राघवेंद्र सिकरवार एवं सैनिक रणधीर सिंह की विशेष भूमिका रही।

विदिशा पुलिस नागरिकों की सेवा व सुरक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!