सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं युवा नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत बीकानेर का जन्मदिन सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा कार्य कर मनाया गया। भाजयूमो नेता महेंद्र राजपूत ने बताया कि आज भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत का जन्मदिन संत रविदास संस्कार केन्द्र में भाजयूयो कार्यकर्ताओ ने मनाया बिग्गा बास स्थित संत रविदास संस्कार केंद्र में बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई एवं केक काटकर मुंह मीठा करवाया। इस दौरान संगठन के विजय सिंह राजपुरोहित,दर्शन मोदी राजा सिद्ध वह अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप से मौजूद रहे संस्थान के संस्थापक सुरेश ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया