ब्रेकिंग न्यूज़

प्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर काम कर रही है- मुख्यमंत्री डॉ यादवपंचायत कर्मी का भ्रष्टाचार उजागर करने पर भड़का गाली गलौज की व एस सी एक्ट में फसाने का आवेदन दियामहापुरुष समारोह समिति के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क बाल योग समर कैंप में चौथे दिन उत्साह के साथ बच्चों की भागीदारी,बच्चे राष्ट्रीय चरित्र निर्माण की मुख्य कड़ी है – सुशील सेरडियारीड़ी में ऊंटगाड़े पर गिरे बिजली के तार, ऊंट की मौके पर मौत, चालक बाल-बाल बचा,बरसाती पानी रहता जमा आखिर कब जागेगा प्रशासन पढ़े पूरी खबरगिद्ध संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है जोड़बीड़, यहां वल्चर ब्रीडिंग सेंटर की स्थापना के होंगे प्रयास : कानून मंत्री मेघवालगोलूवाला: श्रीगंगानगर के रहने वाले युवक का शव नहर में मिला, जेब में मिले आधार कार्ड से हुई पहचान, हत्या कर शव फेंकने की आशंकाशाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथसोनभद्र – पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा प्रतिदिन की भांति जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं-सिरोही जिले को केंद्र से मिली बड़ी सौगात, 205 करोड़ की लागत से बनेगी नई सड़कराजस्थान नर्सेज एसोसिएशन (एकीकृत) बीकानेर शहर की नई कार्यकारिणी गठित,बलवीर सिंह बने जिलाध्यक्ष, इन्हें मिली अहम जिम्मेदारीया पढ़े पूरी खबरनेतुला मंदिर (कुमार धाम) में श्रद्धालुओं के लिए नहीं मिल रहा उचित सुविधासोनभद्र – थाना हाथीनाला पुलिस ने भगवान श्री राम जी का आपत्तिजनक विडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।महिला हेल्प डेस्क ने सुलझाए पारिवारिक विवाद उन्नाव में 27 दंपतियों के बीच समझौता, अब साथ रहने को तैयारकिरावली में भाजपा का विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गयासुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ

चैंपियनशिप के दूसरे दिन महिला वर्ग की विभिन्न भार वर्गों की प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

WhatsApp Image 2025-05-26 at 20.43.44

😊 Please Share This News 😊


Satyarath
Spread the love

चैंपियनशिप के दूसरे दिन महिला वर्ग की विभिन्न भार वर्गों की प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

-नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम किया जा रहा तीन दिवसीय अंडर-17 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन-

पलवल, 26 मई
कृष्ण कुमार छाबड़ा

चंडीगढ़ यूटी कुश्ती एसोसिएशन व भारतीय कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में पलवल स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 27 मई तक आयोजित की जा रही अंडर-17 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को महिला वर्ग की विभिन्न भारवर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। राष्टï्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए कुल 600 खिलाडिय़ों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें करीब 450 लडक़े और करीब 150 लड़कियां शामिल हैं।
नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हरियाणा कुश्ती, कबड्डी और मुक्केबाजी जैसे परम्परागत खेलों का गढ़ रहा है। विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश के खिलाडिय़ों ने पदक जीत कर न केवल हरियाणा का, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक दीपक मंगला और पूर्व विधायक प्रवीन डागर ने विशेष रूप से शिरकत की। इस अवसर पर जानकारी देते हुए ऑर्गेनाइजिंग कमेटी ऑफ नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के चेयरमैन सुन्दर पहलवान ने बताया कि सोमवार को अंडर-17 नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता के महिला वर्ग में 40, 43, 46, 49, 53, 57, 61, 65, 69 और 73 किलो भार वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। वहीं उन्होंने बताया कि अंडर-17 नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में मंगलवार 27 मई को ग्रीको रोमन स्टाइल में 45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92 और 110 किलो भार वर्ग के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता के लिए दो मैट बनाए गए हैं।


पहले दिन अंडर-17 पुरुष वर्ग फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में ये रहे स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक विजेता
अंडर-17 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के पहले दिन शुभारंभ अवसर पर विभिन्न वर्गों की लडक़ों की फ्री स्टाइल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 45 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा प्रदेश के शिवम ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के आर्यन ने रजत, राजस्थान प्रदेश के यशवंत विश्रोई और महाराष्टï्र के हर्षराज ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक, 48 किलोग्राम भार वर्ग में तेलांगना के महसून बिन अली बिन खलीफा ने स्वर्ण, हरियाणा के शिवम ने रजत, ओडिशा के रोहित सामा व दिल्ली के गौरांश ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक, 51 किलोग्राम भार वर्ग में महाराष्टï्र के धनराज ने स्वर्ण, राजस्थान के विजय ने रजत, कर्नाटक के शुभम जाधव और उत्तर प्रदेश के अदित्य यादव ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक, 55 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा प्रदेश के निशांत ने स्वर्ण, महाराष्टï्र के सोहम ने रजत, उत्तर प्रदेश के जयवीर सिंह और दिल्ली के चिराग दहिया ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक, 60 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के प्रदेश के सतेंद्र ने स्वर्ण, महाराष्टï्र के सन्नी ने रजत,

कर्नाटक के खजामल्लूद्दीन और दिल्ली के रोहित मान ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक, 65 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली के गौरव पूनिया ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के मोनू यादव ने रजत, उत्तराखंड के वसील और हरियाणा के रोहित ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक, 71 किलोग्राम भार वर्ग में महाराष्टï्र के सुजय ने स्वर्ण, दिल्ली के रोनित डबास ने रजत, चंडीगढ़ के सुशांत वशिष्ठï और हरियाणा के कपिल ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक, 80 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश के सौरभ यादव ने स्वर्ण, पंजाब के तनवीर सिंह ने रजत, राजस्थान प्रदेश के रक्षित सिंह और हरियाणा के रविंद्र ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक, 92 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के अर्जुन राहिल ने स्वर्ण, दिल्ली के सन्नी ने रजत, राजस्थान के मनीष चौधरी और तेलांगना के कैफ बिन सालम ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक, 110 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा प्रदेश के लक्की ने स्वर्ण, हिमाचल प्रदेश के अर्शदीप सिंह अटवाल ने रजत, चंडीगढ के शुभम और उत्तर प्रदेश के हिमांशु यादव ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किए।
इस अवसर पर ये रहे मौजूद
इस अवसर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के कोषाध्यक्ष डा. एसपी देशवाल, पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ यूटी के उपाध्यक्ष दर्शन लाल, हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर, चेयरमैन ऑर्गेनाइजिंग कमेटी ऑफ नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप एवं गांव दूधौला के पूर्व सरपंच सुंदर पहलवान, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, पदाधिकारी, देशभर के विभिन्न राज्यों से आए कुश्ती पहलवान, कोच व दर्शक गण मौजूद रहेे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

MORE STORIES

Live AajTak TV

वोट जरूर करें

क्या भारत को पाकिस्तान पर हमला करना चाहिए

View Results

Loading ... Loading ...

विज्ञापन बॉक्स

[Rich_Web_Slider id="1"]

RASHIFAL

LIVE CRICKET

WEATHER UPDATE

+38
°
C
High:+41
Low:+31
Wed
Thu
Fri
Sat
[covid19-country-updates country=IN country_list=0 layout=3 label="India Covid19 Data" colors="#d80027,#0052b4"]

Stock Market Update

Panchang

LIVE FM

    [Rich_Web_Slider id="1"]
    error: Content is protected !!