Advertisement

आदर्श स्कूल गुसांईसर बड़ा ने बीकानेर जिले में रचा इतिहास, 12वीं बोर्ड में 100% रिजल्ट के साथ फिर बना नंबर-1 स्कूल, देखें पूरी खबर

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- सवांददाता ब्यूरो चीफ

आदर्श स्कूल गुसांईसर बड़ा ने बीकानेर जिले में रचा इतिहास, 12वीं बोर्ड में 100% रिजल्ट के साथ फिर बना नंबर-1 स्कूल

बीकानेर – मेहनत,लगन और अनुशासन जब साथ आते हैं, तो सफलता अपने आप रास्ता बना लेती है। यही सिद्ध कर दिखाया है,आदर्श स्कूल गुसांईसर बड़ा (बीकानेर) ने,जिसने 12वीं कक्षा के बोर्ड परिणामों में इस वर्ष जिले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम दर्ज किया है।

इस ऐतिहासिक सफलता के साथ आदर्श स्कूल ने शिक्षा की दुनिया में फिर अपना लोहा मनवाया है। स्कूल के कुल 111 विद्यार्थियों में से 110 प्रथम श्रेणी से पास हुए, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

रिजल्ट की मुख्य विशेषताएं:-

टॉपर छात्र:

– राजेंद्र सिहाग, कागासर – 97.60% (हॉस्टलर)
95% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले:15 विद्यार्थी
90% से ऊपर: 39 विद्यार्थी
– 80% से ऊपर:80 विद्यार्थी
– 70% से ऊपर: 102 विद्यार्थी

कुल छात्र: – 111

प्रथम श्रेणी:- 110

रिजल्ट: 100%

यह सफलता केवल अंकों की नहीं, एक प्रतिबद्ध टीम, शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है।

गर्व के क्षण: टॉपर्स की सूची में शामिल हैं:-

– सरिता गोदारा – 97.40%
– पूजा गोदारा – 97.00%
– जयपाल हुड्डा – 96.80%
– विद्या गोदारा – 96.60%
– खुशबू शर्मा – 96.60%
– मुकेश नायक – 96.40%
– मुकेश शिवलाल गो (हॉस्टलर) – 96.20%

नया सत्र, नया धमाका – साइंस संकाय की शुरुआत

स्कूल के प्रबंध निदेशक मूलचंद गोदारा ने यह जानकारी दी कि नए शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इस वर्ष पहली बार साइंस संकाय शुरू किया जा रहा है, जिससे विज्ञान के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट परिणामों की उम्मीद की जा रही है।

स्कूल का संदेश:

> कड़ी मेहनत ने फिर सिद्ध किया कि…
> कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

यह केवल एक परिणाम नहीं, शिक्षा की गुणवत्ता, सही मार्गदर्शन और सुनियोजित परिश्रम की जीत है।

👉🏻 अन्य विशेषता:- शानदार रिजल्ट के साथ विद्यालय में विभिन्न प्रकारों के खेलों की भी समुचित व्यवस्था रहती है। गत सत्र में जिले में सर्वाधिक 19 टीमों में 210 बच्चों ने भाग लिया और 7 टीम विजेता बनी। कुल 51 बच्चों का राज्य स्तर पर व 7 बच्चों का नेशनल चयन हुआ।

सम्पर्क करें-मूलचंद गोदारा
निदेशक
आदर्श स्कूल,गुसांईसर बड़ा (बीकानेर)
Cont.99296- 71550
85290- 71550

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!