Advertisement

भाजपा श्रीडूंगरगढ़ शहर मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, इनको मिली ये जिम्मेदारी

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- सवांददाता ब्यूरो चीफ

भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात के जिला अध्यक्ष श्याम जी पंचारिया के निर्देशन में एवं प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की अनुशंसा पर श्रीडूंगरगढ़ शहर मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी द्वारा जारी सूची में 16 पदाधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। नवगठित कार्यकारिणी में राधेश्याम दर्जी को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर गजानंद दाधीच, नन्दू गोदारा, मनोज कुमार डागा, रीना देवी प्रजापत और सरोज देवी जागिड़ को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री के रूप में मदन सोनी और संदीप कायल को नियुक्त किया गया है।
मंत्री पद की जिम्मेदारी कंचन देवी, पवन नाई, श्रवण मलछट जगदीश मेघवाल,महेन्द्र पुरोहित और भरत जो सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष के रूप में सुमित बरड़िया को शामिल किया गया है। जिलाध्यक्ष श्याम जी पंचारिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह टीम संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी ने कहा कि वे पार्टी द्वारा सौंपी गई दारी को पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाएंगे तथा संगठन को और मजबूत बनाएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!