रिपोर्टर मोहम्मद सेबू सुलतानपुर
जिलाधिकारी सुलतानपुर एवं पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर की अध्यक्षता में “जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक” हुई सम्पन्नः-

सड़क सुरक्षा बैठक के मुख्य बिंदु:-
1. एक्सीडेन्ट हॉट स्पॉट पर चर्चा
2. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चर्चा
A. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उच्चगुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरा का अधिष्ठापन कराया जाना
B. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में आपात सहायता हेतु एम्बूलेंस इत्यादि का जीवन रक्षक उपकरणों के साथ व्यवस्थापन।
C. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा व सेफ्टी हेतु एक्सप्रेस-वे Authority की तरफ से गस्त व्यवस्था तथा पुलिस गस्त हेतु वाहन की व्यवस्था।
D. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकियों की स्थापना
E. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्थिति एयर स्ट्रिप की सुरक्षा पर चर्चा
3. नेशनल हाइवे-731 पर चर्चा
A. नेशनल हाइवे पर उच्चगुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरा का अधिष्ठापन कराया जाना
B. नेशनल हाइवे पर आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में आपात सहायता हेतु एम्बूलेंस इत्यादि का जीवन रक्षक उपकरणों के साथ व्यवस्थापन।
C. नेशनल हाइवे की सुरक्षा व सेफ्टी हेतु एक्सप्रेस-वे Authority की गस्त व्यवस्था एवं पुलिस गस्त हेतु वाहन की व्यवस्था।
D. नेशनल हाइवे सड़क सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकियों की स्थापन
बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया । सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था में सुधार, स्कूली बच्चों की सुरक्षा,
बैठक में पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका, एनएचएआई, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया ।
जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि “जनसहभागिता से ही सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ किया जा सकता है। प्रत्येक विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।”
पुलिस अधीक्षक महोदय ने यातायात नियमों के प्रभावी प्रवर्तन एवं आम जनमानस में जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने यातायात पुलिस को निर्देश दिए कि सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए ।














Leave a Reply