जिला संवाददाता विमल गुप्ता यूपी
जनपद कानपुर देहात
वार्ड नंबर 5
विकास मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रशांत श्रीवास्तव जी ने निशुल्क कोचिंग का किया शुभारंभ बच्चों के खिले चेहरे

कानपुर देहात । कस्बा रूरा में किया गया निशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ । प्रदेश मंत्री प्रशांत श्रीवास्तव जी विकास मोर्चा परिवार के साथ बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए नवनिहाल बच्चों को उत्तम शिक्षा देने के लिए निशुल्क कोचिंग सेंटर प्रारंभ कराया गया । जिसमें बच्चों को मुफ्त कॉपी पेन पेंसिल किताब भी दी गई ।बच्चों के माता-पिता में उत्साह देखने को मिला बच्चों को समय पर कोचिंग आने के लिए कहा गया। प्रतिदिन 1 घंटे निशुल्क कोचिंग प्रारंभ रहेगी । सभी पदाधिकारियों के साथ आज दिन शनिवार दोपहर 12:00 बजे वार्ड नंबर 5 शेरगंज रूरा कानपुर देहात में कार्यक्रम किया गया। मंत्री प्रशांत श्रीवास्तव जिला प्रभारी रमाशंकर ओमर ललित तिवारी

आलोक कुशवाहा नगर सचिव महेंद्र कुमार उर्फ पिंटू शर्मा अनूप जी सविता रोशन मऊ सेक्टर अध्यक्ष अरुण कुमार दिवाकर लवकुश सविता के साथ मिलकर उपस्थित रहे । साथ ही बच्चों से हाल-चाल व पढ़ाई के विषय में बातचीत की गई। सभी बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया गया । सभी सदस्यों ने निशुल्क कोचिंग सेंटर के अध्यापक सोमनाथ श्रीवास्तव से बच्चों को बड़े प्रेम से शिक्षा का ज्ञान देने की बात कही साथी लव कुश शर्मा महेंद्र कुमार शर्मा से बच्चों को प्रेम पूर्वक शिक्षा प्रदान करने की बात कही। बच्चों में बड़ी खुशी है शिक्षा निशुल्क प्राप्त हो रही है । बच्चों के अभिवावकों ने आज हम सभी सदस्यों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया















Leave a Reply