उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ कौंधियारा के निर्वाचन में महेश अध्यक्ष व दीपक बने मंत्री
(कौंधियारा प्रयागराज ) गुरुवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ कौंधियारा का अधिवेशन निर्वाचन खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय सभागार कौंधियारा में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन में महेश चन्द्र शुक्ल अध्यक्ष एवं दीपक श्रीवास्तव मंत्री,सुमन रविदास कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये। अन्य पदों में उपाध्यक्ष पद हेतु सन्दीप कुमार श्रीवास्तव, सुषमा,सन्दीप कुमार त्रिपाठी संयुक्त मंत्री पद हेतु अनन्त प्रताप सिंह,विवेक खरवार,रंजना कुमारी लेखाकार पद हेतु काजल कनौजिया तथा अजीत कुमार मिश्र को निर्विरोध आय-व्यय निरीक्षक निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु जिला अध्यक्ष/मंत्री ने दुर्गा जायसवाल जिला उपाध्यक्ष एवं जूनियर शिक्षक संघ मेजा के अध्यक्ष यामवंत सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। निर्वाचन के पश्चात जिलामंत्री राजेन्द्र अनुरागी ने निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रयागराज ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष इन्द्र नाथ मिश्र प्रमुख कौंधियारा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुआ। खण्ड विकास अधिकारी कौंधियारा व ए डी ओ पंचायत भी उपस्थित रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए शिक्षक हित हेतु सतत प्रयत्नशील रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम मे शत्रुघ्न शुक्ल,अनित कुमार, कल्याणी ओझा,राजधर द्विवेदी, रमेशचंद्र पाण्डेय,विजय लक्ष्मी,कनकलता, नीलम चौहान,मधू मिश्र, मनोज त्रिपाठी गणेश मंगल,सन्दीप, सुनील मिश्रा,भारती यादव ,पवन द्विवेदी,राजेश त्रिपाठी, वन्दना श्रीवास्तव , यशवंत चौधरी,बब ऊं विश्वकरमाआशीष त्रिपाठी, प्रदीप कुमार, रावेन्द्र सिंह, मृत्युंजय पाण्डेय,प्रभाशंकर ओझा,फैरीना नफीस, रिजवान अहमद, नित्य त्रिपाठी आद्या प्रसाद, पूर्णिमा सिंह,अंजू खरवार,प्रतिभा दुवे,सरिता कुमारी,त्रिलोकी यादव,रूबी सिंह,सुचि सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया।आये हुए अतिथियों का स्वागत ब्लाक अध्यक्ष महेश चन्द्र शुक्ल व संचालन संदीप त्रिपाठी ने किया।














Leave a Reply