Advertisement

सोनभद्र -निष्पक्ष न्याय अभियान सम्बंधित शिकायत पर विभाग हुआ गंभीर

निष्पक्ष न्याय अभियान सम्बंधित शिकायत पर विभाग हुआ गंभीर

 

शिकायत कर्ता अधिवक्ता को सम्बंधित तथ्यों के साथ अपना पक्ष रखने को कहा गया

 

लखनऊ/सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

वरिष्ठ अधिवक्ता, सोनभद्र जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के द्वारा फरवरी 2025 में दी उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन के द्वारा चलाए गए निष्पक्ष न्याय अभियान की शिकायत प्रमुख सचिव (राज्यकर) से की गई थी। वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा चार मार्च 2025 के पत्र के माध्यम से किए गए इस शिकायत को विभाग ने गंभीरता से लिया है और इस सम्बन्ध में उपायुक्त खंड-2, सोनभद्र द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता को नोटिस भेजते हुए उन्हे शिकायत से संबंधित समस्त प्रपत्रो एवं तथ्यों के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है।

विदित हो कि दी उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन के द्वारा चलाए गए निष्पक्ष न्याय अभियान का शिकायत वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा इस आधार पर किया गया था कि दी उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव जो 25 जनवरी 2025 को शिकोहाबाद में हुआ था वो विवादित और पक्षपातपूर्ण था। श्री श्रीवास्तव ने प्रमुख सचिव राज्यकर को लिखे पत्र में कहा था कि फर्जी तरीके से चुने गये लोगो ने जिसमें तथाकथित अध्यक्ष रमेश प्रसाद जायसवाल, तथाकथित महामंत्री देवेन्द्र कुमार शर्मा और पूर्व अध्यक्ष सौरभ सिंह गहलोत सम्मिलित है ने कर जगत में अस्थिरता फैलाने के उद्देश्य से फर्जी निष्पक्ष न्याय अभियान चलाकर अधिवक्ताओ को दिग्भ्रमित किया है। पत्र के साथ ही श्री श्रीवास्तव ने प्रमुख सचिव राज्यकर को चुनाव में धांधली सम्बंधित साथ ही निष्पक्ष न्याय अभियान से संबंधित दस्तावेज भी भेजे थे।

अब श्री श्रीवास्तव के उसी पत्र को संज्ञान में लेते हुए विभाग आगे की कार्रवाई सम्बंधित तत्परता दिखलाई है और श्री श्रीवास्तव को सभी दस्तावेजों एवं तथ्यों के साथ उपस्थित होने और अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस भेजा है।

श्री श्रीवास्तव ने बातचीत में बताया कि फर्जी लोगों के खिलाफ उनकी लड़ाई अपने अंजाम तक पहुंचेगी और मै इन सभी लोगों के फर्जीवाड़े को जिन्होंने दी उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन को अपनी जागीर समझ रखा है, अधिवक्ता भाईयों के सामनें लाकर रहुंगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!