Advertisement

पढ़े जिले व आस-पास की खास खबरें एक साथ

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ-सवांददाता मीडिया प्रभारी

1.बाइक सवार बदमाशों ने युवती के पर्स छीनकर हुए फरार

स्कूटी पर सवार भाई-बहन के साथ वारदात हो गई। जहां मोटरसाईकिल पर सवार बदमाश ने झपटा मार लेडिज पर्स छीनकर फरार हो गया। यह घटना पांच मई की रात को सवा नौ बजे के आसपास पुरानी जैल रोड पर हुई। इस संबंध में त्यागी वाटिका निवासी मनोज सोनी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि उसकी बहन नीलम के साथ स्कूटी उसका ससुराल कोचरों का चौक छोडऩे जा रहा था। इस दौरान पीछे से अज्ञात मोटरसाईकिल चालक ने झपटा मारकर बहन का लेडिज पर्स छीनकर भाग गया। पर्स के अंदर चांदी की चार जोड़ी पायल, चार जोड़ी बिछिया और 12 से 15 हजार रुपए तथा एक वन प्लस का मोबाइल था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

2.युवक ने खेजडी पर लटककर की आत्महत्या

बीकानेर। पेड़ से व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के कंवलीसर में 5 मई की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई धुड़ाराम ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसके भाई भीमाराम ने शाम के समय में खेत में खेजड़ी के पेड़ से फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

3.बीकानेर सिलेंडर ब्लास्ट से अब तक 8 लोगों की मौत सर्राफा बाजार बन्द,21 दुकानें ध्वस्त

बीकानेर शहर के बीचोंबीच सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित मदान मार्केट में कल बुधवार को हुए भीषण हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हुए इस हादसे ने पूरे बीकानेर को झकझोर कर रख दिया। हादसा इतना भयानक था कि बाजार की करीब 21 दुकानें पूरी तरह से ध्वस्त हो गईं। रेस्क्यू टीमों ने रातभर मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास जारी रखा। गुरुवार सुबह मलबे से पांच और शव बरामद किए गए जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। मृतकों की पहचान किशन किशनलाल रामस्वरूप लालचंद और मोहम्मद असलम के रूप में हुई है। हादसे के बाद से ही राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। बुधवार को ही तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई थी जबकि आठ घायलों को गंभीर अवस्था में पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने सभी शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है,वहीं घटना को लेकर शहरभर में शोक की लहर है। बीकानेर सर्राफा समिति ने गुरुवार को बाजार बंद रखकर मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया। इधर,पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर स्वर्णकार समाज के लोगों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वे मृतकों के परिजनों को शीघ्र मुआवजा देने और हादसे की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। प्रशासन और पुलिस लगातार राहत कार्यों की निगरानी कर रही है। हादसे के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस जाब्ता तैनात है।

4.कीटनाशक को पानी समझकर पी गया युवक,हुई मौत खेत में छिड़काव के दौरान हुई घटना

चूरू में एक युवक की कीटनाशक पीने से मौत हो गई। बाडेट निवासी राकेश मेघवाल अपने खेत में पेड़-पौधों पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। छिड़काव के दौरान उसने भूलवश उसी गिलास से पानी पी लिया, जिसमें कीटनाशक घोला हुआ था। कीटनाशक पीने के बाद राकेश की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे उल्टियां आने लगीं और वह बेहोश हो गया। परिजन तुरंत उसे निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। मलसीसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। मृतक के भाई कृष्ण मेघवाल के बयान के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!