Advertisement

श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में कंप्यूटर कक्ष एवं नवीन कम्प्यूटर तथा प्रिंटर का सत्यानन्द गिरी जी महाराज ने किया उद्घाटन

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ-सवांददाता ब्युरो चीफ

श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में बुधवार को शाम 6 :15 बजे कंप्यूटर कक्ष एवं नवीन कम्प्यूटर तथा प्रिंटर का संत शिरोमणि श्री श्री 108श्री सत्यानन्द गिरी जी महाराज के कर-कमलों से उद्घाटन हुआ तथा नवीन कम्प्यूटर का स्विच चालू कर शुभारंभ किया। इसके बाद महाराज जी ने गौशाला का अवलोकन किया महाराज जी ने गौशाला की व्यवस्था देख कर खूब सराहना की। साथ गौमाताओं की खाने पीने के उचित प्रबंध को देखकर खूब प्रसंशा की। गौशाला कमेटी महाराज जी का अभिनन्दन कर आभार व्यक्त किया। तथा उपस्थित सभी गोभक्तों ने महाराज जी का स्वागत किया व चरण वन्दना कर आशीर्वाद लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!