Advertisement

दिवंगत कानाराम चोटिया पुत्र दिवंगत रामनारायण चोटिया धीरदेसर चोटियान की स्मृति में बालिका छात्रावास में कमरा निर्माण की घोषणा

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़ -सवांददाता ब्यूरो चीफ

श्रीडूंगरगढ़ बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में दिवंगत कानाराम चोटिया पुत्र दिवंगत रामनारायण चोटिया धीरदेसर चोटियान की स्मृति में उनके पुत्रगण लूणाराम, सहीराम,ईश्वरराम,राजेन्द्र कुमार,एडवोकेट बजरंगलाल चोटिया ने कमरा निर्माण की घोषणा की एवं राशी छात्रावास मैनेजमेंट को प्रदान की । इस अवसर पर उपस्थित जाट छात्रावास बीकानेर ट्रष्ट के अध्यक्ष चेतराम थालोड़ ने दानदाता परिवार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि दानदाताओं द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिया गया योगदान भावी पीढ़ी के लिए मजबूत आधारशिला का प्रतीक है, इससे अनंतकाल तक भावी पीढ़ी लाभान्वित होगी । इस अवसर पर छात्रावास मैनेजमेंट कमेठी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य,छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू,पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी सुशील सेरडिया,हरिराम पुनियाँ भागचंद पूनिया,राकेश झोरड़,विकास जांघू,डालाराम ज्याणी भागीरथ गोदारा देवाराम गोदारा,अशोक बाना,धर्मेंद्र सारण श्यामसुंदर बिस्सू उपस्थित रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!