Advertisement

सोनभद्र -प्लास्टिक मुक्त बनाने का अभियान जोरों पर ग्राम प्रधान लेडुआ लालू प्रसाद यादव ने प्लास्टिक मुक्त करने के लिए स्वयं करते हुए ग्राम पंचायत वासियों को भी किया प्रेरित

प्लास्टिक मुक्त बनाने का अभियान जोरों पर ग्राम प्रधान लेडुआ लालू प्रसाद यादव ने प्लास्टिक मुक्त करने के लिए स्वयं करते हुए ग्राम पंचायत वासियों को भी किया प्रेरित

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

रामगढ़ सोनभद्र जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने का अभियान जोर पकड़ रहा है। अब चतरा ब्लॉक के लेडुआ ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान लालू प्रसाद यादव जिला उपाध्यक्ष प्रधान संगठन खण्ड कार्यवाह चतरा आर. एस. एस. ने अपने गांव को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए लेडुआ के ग्राम प्रधान लालू प्रसाद यादव ने खुद बागडोर संभाली है। वह आज स्वयं सुबह ई-रिक्शा लेकर स्वयं घर-घर जाकर प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर रहे हैं। लोगों को प्लास्टिक के खतरे बता रहे हैं और बोरी में प्लास्टिक संग्रहण के लिए जागरूक भी कर रहे हैं। प्रधान की यह कोशिश चर्चा में है।

 

पंचायत राज विभाग ने करीब दो माह पहले प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुआत की थी। पहले चरण में इसे चुनिंदा गांवों में ट्रायल के रूप में लागू किया गया है। अभियान को प्रदेश व देश स्तर पर सराहना मिलने के बाद लोगों का उत्साह बढ़ा है। हर कोई इसमें अपनी ओर से सहभागिता के लिए तत्पर है।

ग्राम प्रधान ने ऐसे की शुरुआत

चतरा ब्लॉक के छोटे से ग्राम पंचायत लेडुआ के ग्राम प्रधान लालू प्रसाद यादव जिला उपाध्यक्ष सोनभद्र प्रधान संगठन खण्ड कार्यवाह चतरा आर एस. एस. ने भी अपने गांव को सबसे पहले प्लास्टिक मुक्त करने की ठानी है आज सुबह स्वयं ई रिक्शा लेकर खुद घरों से प्लास्टिक एकत्रित किये हैं। ग्राम प्रधान लालू प्रसाद यादव ने बताया कि जब विकास भवन में प्लास्टिक के लिए अभियान चलाया गया तो मैं भी देखा इसी से प्रेरित होकर अपने गांव को प्लास्टिक के खतरे से बचाने का संकल्प लिया।

प्रधान ने बताया कि आज 10kg के आस पास इकट्ठा किए गए प्लास्टिक को आरआरसी पर स्वयं ई रिक्सा चलाकर प्लास्टिक को आरआरसी सेंटर पर इकट्ठा कर लिया गया है। साथ मे ग्राम पंचायत लेडुआ के सफाई कर्मचारी सुरेश भी रहे सिंगल यूज प्लास्टिक को निस्तारण के लिए आगे भेज दिया जाएगा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!