Advertisement

ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति का धरना 205 वें दिन भी जारी प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप, पूर्व विधायक महिया सहित ये रहे मौजूद

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

ट्रॉमा सेंटर निर्माण की मांग को लेकर ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति का बैनर तले उपखंड कार्यालय के आगे अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 205वें दिन भी जारी रहा। समिति के सदस्यों ने प्रशासन पर गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार वार्ता होने के बावजूद अब तक कोई कार्यवाही नही हुई है। धरनार्थियों का कहना है कि इस मांग को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिलकर वास्तुस्थिति से अवगत करवाया। जयपुर से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 7 फरवरी को धरनास्थल पर पहुंचकर वार्ता की जिसमें सहायक निदेशक रोमेन सिंह जयपुर,सयुंक्त निदेशक देवेंद्र चौधरी बीकानेर,जिला सीएमएचओ पुखराज साध,उपखंड अधिकारी उमा मित्तल,स्वास्थ विभाग निर्माण शाखा के सहायक अभियंता प्रकाश शर्मा,ब्लॉक सीएमएचओ राजीव सोनी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस के बिहाणी,भामाशाह प्रतिनिधि हरिकिशन बाहेती,संघर्ष समिति के सदस्य पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया,हरिप्रसाद सिखवाल,राजेंद्र प्रसाद स्वामी आशीष जाड़ीवाल,भंवरलाल प्रजापत,मुकेश ज्याणी नतुनाथ मंडा मदनलाल प्रजापत,रामकिशन गावड़िया प्रभुराम बाना,जावेद बहेलिम,ताहिर काजी,रामनिवास बाना,गिरधारीलाल जाखड़ के समक्ष समझौता के मुताबिक भामाशाह से एमओयू करवाकर 8 मार्च 2025 से पहले निर्माण कार्य शुरू करवा देने का आश्वासन दिया था समझौते के अनुसार आज तक शुरू नही हुआ इससे क्षेत्र की जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को धरने पर पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया,हरिप्रसाद सिखवाल रामकिशन गावड़िया,मदनलाल प्रजापत,पूर्व सरपंच तोलाराम ज्याणी,शेखर रेगर,हड़मान कूकणा,मुखराम नायक सहित अनेक नागरिक व समिति के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने जल्द से जल्द ट्रॉमा सेंटर निर्माण शुरू करने की मांग की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!