Advertisement

सोनभद्र -सड़क दुर्घटना में पति पत्नी घायल इलाज के दौरान पति की मौत

सड़क दुर्घटना में पति पत्नी घायल इलाज के दौरान पति की मौत

 

 

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मुंगेहरी गांव के चट्टी के समीप सोमवार की रात कार की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल भिजवाया।

 

मिली जानकारी के अनुसार बृजेश 36 वर्ष पुत्र राम जन्म अपनी पत्नी रीता 32 वर्ष निवासी ग्राम कनेटी थाना घोरावल विवाह समारोह के लिए कुछ खरीदारी करने के लिए घोरावल गए थे। खरीदारी करने के बाद सोमवार रात दोनों पति-पत्नी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति से विपरीत दिशा से आ रही कार की चपेट में दोनों आ गए। हादसे में पत्नी बाइक से गिरकर दूर गिर पड़ी और घायल हो गई वहीं बृजेश कार में फंसकर कुछ दूर घसीट गया और गंभीर रुप से घायल हो गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा दोनों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बृजेश की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई।बताया गया की बृजेश के भतीजी की आज मंगलवार को शादी थी। मृतक बृजेश 5 भाईयों में बड़ा था और उसके दो बेटे व दो बेटी हैं।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में आवश्यक कार्रवाई पंचनामा आदि करते

 

हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार को सुबह मर्चरी हाउस भेज दिया गया है।परिजनों की मिली तहरीर पर मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। चालक फरार है। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!