दो चचेरी बहंनो ने 10वी की परीक्षा में किया टोप उमा घोष ने प्रदेश में 9वा निहारिका ने दसवा स्थान बनाया
टीकमगढ़ से कविन्द पटैरिया पत्रकार
मध्य प्रदेश बोर्ड की दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। टीकमगढ़ के शासकीय एक्सीलेंस स्कूल की चचेरी बहनों ने प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। छात्रा उमा घोष ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर प्रदेश में नौवां स्थान हासिल किया। वहीं, निहारिका घोष ने 491 अंक प्राप्त कर दसवां स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राएं एक्सीलेंस स्कूल क्रमांक 1 की हैं।स्कूल के प्राचार्य सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल को 12वीं कक्षा में भी सफलता मिली है। गणित संकाय में तान्या साहू ने 487 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पांचवा स्थान हासिल किया। इसी संकाय में माही सोनी ने 474 अंक के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया। टीकमगढ़ जिले में इस वर्ष सरकारी स्कूलों का परिणाम 59.57 प्रतिशत रहा। निजी स्कूलों का परिणाम 70.31 प्रतिशत रहा।