Advertisement

सोनभद्र – अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कालू सिंह द्वारा पुलिस लाईन चुर्क, सोनभद्र स्थित सभागार कक्ष में विवेचना रजिस्टर का निरीक्षण व बीट आरक्षियों के बीट बुक का किया गया निरीक्षण-

 

 

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कालू सिंह द्वारा पुलिस लाईन चुर्क, सोनभद्र स्थित सभागार कक्ष में विवेचना रजिस्टर का निरीक्षण व बीट आरक्षियों के बीट बुक का किया गया निरीक्षण-

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

आज दिनांक- 05.05.2025 को पुलिस लाईन चुर्क, सोनभद्र स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कालू सिंह द्वारा जनपद के समस्त विवोचको के विवेचना रजिस्टर का निरीक्षण व बीट सुदृढ़ीकरण के सम्बन्ध में जनपद के समस्त बीट कर्मियों के बीट बुक का निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण के दौरान बीट कर्मियों को बीट क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण करते हुये बीट क्षेत्र में होने वाले अवैध कार्यों के सम्बन्ध में अभिसूचना संकलन करने तथा अवैध शराब/मादक पदार्थों/छेड़खानी/महिला उत्पीड़न में लिप्त अपराधियों व मनचलों/शोहदों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्र किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही बीट में प्रभावी कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारीगण से प्राप्त निर्देशों से अवगत कराते हुये ब्रीफ किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा बीट कर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा प्रकाश में आने वाली समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारीगणों को निर्देशित किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!