रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा
जिला मैनपुरी
स्थान करहल

० स्वयंसेवियों ने शिविर चयनित ग्राम नगला सुखी में आर्थिक,स्वास्थ्य सामाजिक व अन्य विन्दुओ पर किया सर्वेक्षण ०
{ स्वयंसेवियों ने सर्वेक्षण में पाईं कमियां }
मैनपुरी/करहल।राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर जैन कॉलेज के स्वयंसेवियों ने शिविर चयनित ग्राम नगला सुखी में आर्थिक,स्वास्थ्य सामाजिक व अन्य विन्दुओ पर सर्वेक्षण किया।लगभग 300 की आवादी बाले ग्राम नगला सुखी में स्वयंसेवियों ने सर्वेक्षण में पाया कि मुख्य मार्ग से ग्राम तक सम्पर्क मार्ग की हालात बदतर है।आर्थिक सर्वेक्षण में पाया कि गांव के अधिकांश युवा रोजगार पाने के लिये बाहर हैं। नरेगा जाब कार्डों का अभाव है। तो वहीं वृद्धावस्था पेंशन भी बहुत ही कम को प्राप्त हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी भी एकाध ही हैं। इतनी आबादी पर पेयजल के लिये मात्र 6 ही सरकारी नल हैं। सफाई व्यवस्था की जानकारी करने पर पाया कि सफाई कर्मचारी महीने में एकाधवार ही आता है। स्वास्थ्य के विषय पर पाया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित नहीं होते। मात्रा आशायें ही मात्रशक्ति के लिये अपनी सेवायें देती हैं। सरकारी नौकरी के नाम पर ग्राम में देश की रक्षा हेतु मात्र 4 युवक सेना के सिपाही हैं तो वही एक युवा तथा एक बेटी भी पुलिस विभाग में है। तथा पाया कि 9 ग्रामीण सरकारी पेंशन पा रहे हैं।
स्वयं सेवियों में टोली नायक, अन्नू,शिखावर्मा,श्रद्धा,शुक्ला,गौरी,काव्यांजलि,अंशुल,आकृत आदि स्वयंसेवियों ने सम्बन्धित अधिकारियों से मांग की है कि ग्राम नगला सुखी की समस्याओं को अतिशीघ्र दूरकर निस्तारण किया जाये।

















Leave a Reply