Advertisement

परशुराम जमोत्सब पर निकली शोभायात्राः ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे श्रद्धालु; आसपास के गांवों के विप्र बन्धु हुए शामिल

परशुराम जमोत्सब पर निकली शोभायात्राः ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे श्रद्धालु; आसपास के गांवों के विप्र बन्धु हुए शामिल

संवाददाता कृष्ण कुमार भार्गव बरेली


बरेली/सकल ब्राह्मण समाज ने शुक्रवार शाम को भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू हुई। ब्राह्मण युवा परिषद्,परशुराम सेना,हिउस, द्वारा शोभायात्रा आयोजित की गई इस शोभायात्रा की तैयारियां कई दिनों से चल रही थीं। शोभायात्रा बडा़ बाजार , सब्जी मंडी, पशु-चिकित्सालय से नये बस स्टैंड से होती हुई रामलीला मैदान पहुंची।
भगवान परशुराम की दिव्य झांकी शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रही। पुरुष और बच्चे ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते दिखे।

अलग-अलग सामाजिक संगठनों और व्यापारियों ने पुष्पवर्षा की। साथ ही शीतल पेय का वितरण कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
क्षेत्रीय ब्राह्मण समाज के ख्याति प्राप्त वरिष्ठ कनिष्ठ जनों ने रैली में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं फरसा लेकर रैली में शामिल हुए।

रैली में जय श्रीराम और जय परशुराम के जयघोष पूरे नगर में गूंजते रहे। शोभायात्रा का समापन राम लीला मैदान में मंच के माध्यम से परम पूज्य ब्रह्म चारी जी, महन्त श्री गिरीश दास जी बगलबाड़ा, भोले स्वरूप दास जी कुसुम खेड़ा,मुक्तानंद दास जी बापोलीधाम ,महन्त श्री ब्रजकिशोर दास जी बौरास, पूज्य प्रज्ञादेवी जी प्रसिद्ध कथाकार द्वारा आशीर्वचन और परशुराम की महाआरती की गई। इस अवसर पर स्वस्थ राज्य मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने सभी पूज्य संत समाज एवं ब्राह्मण समाज का सम्मान करते हुए आशीर्वाद लिया इसके बाद प्रसाद वितरण और सामूहिक भोजन के साथ उत्सव का समापन हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!