Advertisement

सोनभद्र -*अंजुमन इस्लामिया कमेटी में फर्जी एवं कागजात में हेर फेर के लिए इक्कीस लोगों पर प्राथमिकी की दर्ज* —

*अंजुमन इस्लामिया कमेटी में फर्जी एवं कागजात में हेर फेर के लिए इक्कीस लोगों पर प्राथमिकी की दर्ज* —

 

   सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र 3 मई 2025 डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट के मार्फत अपने वादकारी मुश्ताक अहमद पुत्र स्वर्गीय इसहाक अहमद निवासी हमीद नगर रावटसगंज सोनभद्र अध्यक्ष अंजुमन इस्लामिया कमेटी रावटसगंज सोनभद्र ने फरीद अहमद पुत्र स्वर्गीय हाफिज अहमद निवासी हमीद नगर रावटसगंज सोनभद्र सहित कुल 21 लोगों के खिलाफ अंतर्गत धारा 173(3) बी एन एस एस थाना – रावटसगंज सोनभद्र के खिलाफ प्राथमिकी की दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र दिया ! विपक्षीगण फरीद अहमद व 21 अन्य की तरफ से अंजुमन इस्लामिया कमेटी के फर्जी सेक्रेटरी रियाजुद्दीन ने बतौर सेक्रेटरी फर्जी निर्वाचन से संबंधित फर्जी बैठक की कार्रवाई की रजिस्टर की नकल शपथ पत्र के साथ सोसाइटी चिट और फंड कार्यालय में दाखिल किया है तथा कई व्यक्तियों को मृतक दिखाकर फर्जी कार्रवाई की गई है इस पर विवेचना हेतु दिनांक 4 अप्रैल 25 को मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी सोनभद्र के आदेश पर भारतीय दंड संहिता की धारा- 419, 420, 467, 469 व 471 में प्राथमिक की दर्ज दिनाक 2 मई 2025 को थाना रावटसगंज सोनभद्र में हो गई है! जिस पर विवेचना जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर उपरोक्त मुकदमा अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर के विरुद्ध फर्जी एवं मनगढ़ंत है !

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!