Advertisement

डुमरी विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

http://satyarath.com/

रिपोर्टर:-अजय कुमार रजक
जिला:-गिरिडीह
अनुमंडल:-डुमरी

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

 

डुमरी:डुमरी थाना क्षेत्र के कल्हाबार पंचायत अंतर्गत
तेलखारा गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का मामला प्रकाश में आया है।घटना के दिन विवाहिता अपनी भांजी के
साथ अपने घर में थी,क्योंकि घर के अन्य सदस्य शादी समारोह में शामिल होने के लिए सरिया गए थे।पुलिस आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह भेज दिया।वहीं घटना की खबर पाकर सूबे के मंत्री बेबी देवी मुखिया नूरउद्दीन अंसारी झामुमो के सुभाष महतो आदि शोकाकुल परिवार से मिल सांत्वना दी।बताया जाता है कि तेलखारा गांव निवासी अजय कुमार साव की पत्नी नीशू कुमारी (20) अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी लोगों को मंगलवार की सुबह तब हुई जब
4 वर्षिया भगिनी सोकर उठी तो देखा कि महिला फंदे से लटक रही है,उसके बच्ची ने अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी।जानकारी पाकर क्षेत्र के मुखिया सहित आसपास के लोग मृतक के घर पहुंचे और पुलिस एवं परिजनों को घटना की सूचना दी।मृतका के पति मुंबई में मजदूरी करता है और दो दिन पूर्व ही लौटा था वहीं
जानकारी के अनुसार करीब 8 माह पूर्व ही दोनों की शादी हुयी थी।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!