Advertisement

राज.अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन का ईद मिलन समारोह व शैक्षिक सेमिनार संपन्न

राज.अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन का ईद मिलन समारोह व शैक्षिक सेमिनार संपन्न

भीलवाड़ा

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा अब्दुल सलाम रंगरेज

राज. अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन ब्लॉक शाहपुरा द्वारा आयोजित ईद मिलन समारोह व शैक्षिक सेमिनार चिश्ती ग्राउंड दारुल उलूम गरीब नवाज फुलिया गेट शाहपुरा में शिक्षाविद् जब्बार खाॅं देशवाली, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डूंगला चित्तौड़गढ़ के मुख्य आतिथ्य, असद मलिक प्रदेश संगठन महासचिव की अध्यक्षता व फारूक मोहम्मद रंगरेज प्रधानाचार्य व प्रदेश उप सचिव के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आगाज रकमा ब्लाॅक कार्यकारिणी के सदस्य हाजी अब्दुल वकील शेख द्वारा कुराने करीम की तिलावत के साथ शुरू हुआ। सभी अधिकारी कर्मचारियों ने आपस में एक दूसरों को ईद उल फितर की मुबारकबाद पेश की व देश व दुनिया में आपसी मोहब्बत, भाईचारा व अमन के पैगाम के लिए दुआएं की। इस मौक पर रकमा संगठन के भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम डायर ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को आपसी प्रेम, सोहार्द व भाईचारे से अपने कार्य स्थल पर ईमानदारी व निडर होकर कार्य करने की बात कही। साथ ही प्रदेश, जिला व ब्लॉक स्तर पर रकमा की संगठनात्मक संरचना, कार्य शैली व वर्तमान परिपेक्ष्य में संगठन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। रकमा प्रदेश संगठन महासचिव असद मलिक ने वर्तमान परिपेक्ष्य में अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारियों को कार्यस्थल पर आने वाली समस्याओं की पहचान व निदान के उपाय पर विस्तार से अपनी बात कही।

रकमा प्रदेश उप सचिव व शिक्षाविद फारूक मोहम्मद रंगरेज ने नवीन शिक्षण सत्र 2025 26 में नव प्रवेशी व ड्रॉप आउट अल्पसंख्यक बालक बालिकाओं का शिक्षा से जुड़ाव हेतु चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम द्वारा सर्वे की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही ग्रीष्मावकाश से पूर्व इस कार्य को भीलवाड़ा जिले के सभी ब्लॉकों में ऑफलाइन व गूगल फॉर्म के माध्यम से पूरा कर जिले में नव प्रवेशी व ड्रॉप आउट अल्पसंख्यक बालक बालिकाओं को पुनः प्रवेश कराने पर बल दिया। प्रधानाचार्य मोहब्बत अली कायमखानी ने अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सरकारी भर्तियों में आवेदन, परीक्षा तैयारी व सरकारी सेवा में चयन की स्थिति पर अपनी बात कहते हुए वर्तमान समय में राज्य सरकार द्वारा निकाली गई भर्तियों में आवेदन करने व प्रतियोगी परीक्षा तैयारी हेतु अल्पसंख्यक बालक बालिकाओं के लिए संगठन के माध्यम से कोचिंग क्लासेस चलाने की बात कही। शिक्षाविद् व प्रधानाचार्य अब्दुल हन्नान पठान ने अपने कार्य स्थल पर ईमानदारी व समयबद्ध तरीके से कार्य करने की बात कही। प्रधानाचार्य तनवीर जहाॅं बागवान ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए महिला कार्मिकों को इस हेतु सतत प्रयास करने की बात कही। शिक्षाविद व प्रधानाचार्य अब्दुल रहमान रंगरेज, फारूक मोहम्मद डायर, चांद खां कायमखानी, अख्तियार अली ने भी शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करने व वर्तमान परिपेक्ष्य में शिक्षा में आए बदलाव के साथ सभी को नई शिक्षा नीति को अपनाने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार द्वारा पदोन्नति करने पर चांद खां कायमखानी के उपप्राचार्य से प्राचार्य पद पर, मोइन पठान व रज्जब अली देशवाली के व्याख्याता से उपप्राचार्य पद पर पदोन्नति होने तथा अब्दुल रकीब शेख का छात्रावास अधीक्षक पद पर नवनियुक्त होने पर माला पहनाकर सम्मानित किया गया। ईद मिलन समारोह में सभी अधिकारी कर्मचारियों द्वारा गले मिलकर ईद की बधाइयां देने के साथ स्नेहभोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रकमा ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल मजीद बागवान ने किया। कार्यक्रम के समापन पर जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम डायर ने सभी आगंतुक अतिथियों, शिक्षाविदों व ब्लाॅक कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!