Advertisement

संभल – अन्य पार्टियों से लगभग 450 कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता

www.satyarath.com

अन्य पार्टियों से लगभग 450 कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।।।।

satyarath.com

ब्रेकिंग चंदौसी, आज दिनांक 11 मार्च 2024 दिन सोमवार को बहजोई रोड स्थित संजीवनी वाटिका में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें बहुजन समाजवादी पार्टी समाजवादी पार्टी और अन्य पार्टियों से लगभग 450 कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब गुलाब देवी रही उन्होंने बताया की आज भारतीय जनता पार्टी एक पार्टी ही नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों का परिवार है और भारतीय जनता पार्टी अपने परिवार का ध्यान केंद्र केंद्र सरकार द्वारा लाभकारी एवं जनकल्याणकारी योजनाये देकर कर रही है और आज भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल हुए सभी सम्मानित लोगों का आभार व्यक्त करती हुँ।जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने कहा की भारतीय जनता पार्टी वह पार्टी है जिसका बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है अन्य पार्टियों की तरह नहीं जो सिर्फ परिवारवाद में ही विश्वास करती है हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के लिए सर्वोपरि है और हमेशा रहेगा।आप सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी परिवार में सम्मिलित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आज कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी पवन गुप्ता पूर्व अध्यक्ष गन्ना विकास परिषद के नेतृत्व में लगभग 200 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली , हितेश कुमार ग्राम प्रधान सूर्यजीत सिंह गोपेश आदि के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। धर्मपाल सिंह यादव सादात वाड़ी के नेतृत्व में 50 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।बहुजन समाज पार्टी के नेता साबिर हुसैन मलिक की नेतृत्व में 55 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।बहजोई नगर के पूर्व सभासद अनिल शर्मा, नीरज कुमार ,वर्तमान सभासद व्यापारी नेता व्यापार अनुज सभासद इरफान मेंबर बबलू नगर प्रवीण शर्मा आदि मंडल के पदाधिकारी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली, छबड़ा क्षेत्र के तमाम ग्राम प्रधान उल्फत सिंह, लव कुमार यादव आदि ने समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली अकबरपुर चितौरी से रेनू के नेतृत्व में लगभग 20 महिलाओं ने बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।सराय सिकंदर के ग्राम प्रधान चंद्र प्रकाश और रामपाल सिंह के नेतृत्व में 20 लोगों ने और साबिर खान के नेतृत्व में 50 लोगों ने और बहुजन समाज पार्टी के वालंटियर फ़ोर्स के जिला संयोजक धर्मेंद्र कुमार उर्फ बॉबी जाटव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह,मंत्री श्रीमती गुलाब देवी,लोकसभा प्रभारी राकेश चौहान ,चंद्रपाल सिंह पप्पू चौधरी ,राजेश सिंघल और परमेश्वर लाल सैनी जी ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज कटेरिया ने किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लोकसभा सह प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा लोकसभा संयोजक पंकज गुप्ता सहसंयोजक भुवनेश राघव, विधानसभा प्रभारी सुभाष भटनागर, विधानसभा संयोजक विनोद कुमार बिन्नी,अरविंद गुप्ता,राजेंद्र सिंह यादव एडवोकेट सतीश अरोड़ा,आकाश अग्रवाल ,अंकुर अग्रवाल,अभिनव शर्मा,डॉक्टर टी एस पाल,गिरिराज किशोर मोर्य हरवेश राघव,राजू राणा, ललित मोहन शर्मा, राजकुमार ठाकरे, मनोज दिवाकर सुमित ठाकुर ,राखी सिरोही ,क्रांति कुमार ,शुभम अग्रवाल,राजू ठाकुर,निशांत शर्मा अनुभव श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – मुकेश कुमार की रिपोर्ट

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!