Advertisement

एस पी मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा स्थाई वारंट तामीली हेतु चलाए विशेष अभियान में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा 23 स्थाई वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर किया मान.न्यायालय पेश

टीकमगढ़
दिनांक 18/04/2025

एस पी मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा स्थाई वारंट तामीली हेतु चलाए विशेष अभियान में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा 23 स्थाई वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर किया मान.न्यायालय पेश

कविन्द पटैरिया पत्रकार

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 01/04/2025 से 17/04/2025 तक स्थाई वारंटों की तामीली हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया था ।उक्त विशेष अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम,एस.डी.ओ.पी टीकमगढ़/जतारा के मार्गदर्शन में टीकमगढ़ जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय से जारी स्थाई वारंटो को तामील किया गया जिसमें पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र एवं साइबर सेल की सहायता से कुल 23 स्थाई वारंटियों को जिले के विभिन्न क्षेत्र सहित जिले व राज्य के बाहर से गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।


टीकमगढ़ पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार नज़र रखने एवं त्वरित कार्यवाही करने हेतु दैनिक रूप से पैदल भ्रमण ,मोबाइल पेट्रोलिंग एवं रात्रि गश्त की जा रही है ।
*टीकमगढ़ पुलिस द्वारा उपरोक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!