मंत्री खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग एवं प्रभारी मंत्री का भ्रमण कार्यक्रम
गुना जिले से संवाददाता बलवीर योगी

प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत गुना जिले के दो दिवस के भ्रमण पर रहेगें।
प्राप्त जानकारी अनुसार प्रभारी मंत्री मंत्री श्री राजपूत दिनांक 17 अप्रैल 2025 को रात्रि 11 बजे गुना आगमन पश्चात सर्किट हाऊस गुना में रात्रि विश्राम करेगें। दिनांक 18 अप्रैल 2025 को नगरपालिका गुना में पार्षदों के साथ बैठक एवं विकास कार्यो की समीक्षा करेगें। बैठक पश्चात कार्यकर्ताओं से भेंट कर दोपहर 02:30 बजे चांचौडा़ के लिये प्रस्थान करेंगे। मंत्री श्री राजपूत शाम 04:00 बजे विधानसभा एवं नगर परिषद अंतर्गत विकास कार्यो की समीक्षा तथा भूमिजन कार्यक्रम में सम्मिलित होगें। कार्यक्रम पश्चात कार्यकर्ताओं से भेंट कर राघौगढ के गेल रेस्ट हाऊस में रात्रि विश्राम करेंगे।
दिनांक 19 अप्रैल 2024 को प्रात: 11:30 बजे मंत्री श्री राजपूत नगरपालिका सभाकक्ष राघौगढ में विधानसभा एवं नगरपालिका अंतर्गत विकास कार्यो की बैठक में समीक्षा करेंगे। बैठक पश्चात कार्यकर्ताओ से भेंट करने पश्चात दोपहर 03:00 बजे नारायणपुरा में शुगर फैक्ट्री का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण पश्चात शाम 05 बजे गुना से इंदौर के लिये प्रस्थान करेगें ।
















Leave a Reply