Advertisement

कलेक्‍टर ने किया ईव्‍हीएम वेयर हाउस का बाहरी मासिक निरीक्षण

कलेक्‍टर ने किया ईव्‍हीएम वेयर हाउस का बाहरी मासिक निरीक्षण

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा आज कलेक्‍ट्रेट परिसर स्थित ईव्‍हीएम वेयर हाउस का बाहरी मासिक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सर्वप्रथम सीसीटीव्‍ही कैमरे का मॉनिटर एवं अग्निशमन यंत्रों को देखा। निरीक्षण में सभी कैमरे चालू पाए गए। उन्होंने तालों की सील, फायर सिस्‍टम का बारीकी से अवलोकन किया। सभी नियत तिथि और नियमानुसार पाए गये।
इस अवसर पर डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमति जिया फातिमा, इलेक्‍शन सुपरवाइजर श्री विजय माथुर उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!